महासमुन्द
विशेष पिछड़ी जनजाति के मतदाताओं ने मतदान के प्रति दिखाई रूचि
17-Nov-2023 4:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 17 नवंबर। जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के वोटरों का इस बार विशेष रूझान दिखाई दिया। पिथौरा,बसना, बागबाहरा और महासमुंद जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति के मतदाताओं ने आगे बढक़र वोट दिया। जिले के 75 ग्रामों में कुल 895 कमार जनजाति के लोग निवास करते हैं। जिनकी जनसंख्या 3240 है। ग्राम सिर्री,सोरिद, गुलझर, खट्टी, कलमीददर के कमार मतदाता ने बताया कि वे आज सुबह से मतदान देने के लिए तैयार हो गए हैं। सामान्यत: वे खेत और जंगल में रहकर काम करते हैं। लेकिन आज के इस चुनई तिहार में वे भी भागीदारी निभाने आए हैं। पिछड़ी जनजाति कमार के कई महिला, पुरूष मतदाताओं ने बढ़-चढक़र वोटिंग किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे