महासमुन्द

नशे में चुनाव ड्यूटी, दो शिक्षक निलंबित
17-Nov-2023 3:04 PM
नशे में चुनाव ड्यूटी, दो शिक्षक निलंबित

महासमुंद 17 नवंबर। सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के दो शिक्षकों को लापरवाही पूर्वक शराब सेवन कर चुनाव ड्यूटी करते पाए जाने पर महासमुंद कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मानपूर में पदस्थ थानेश्वर प्रसाद मारकडेय व शासकीय प्राथमिक शाला सुखापाली कार्तिकेश्वर प्रसाद को शराब सेवन करना पाए जाने के साथ इनका डॉक्टरी मुलाइजा करवाया गया, जहां शराब सेवन करना पाया गया।
 


अन्य पोस्ट