महासमुन्द

45 लीटर मदिरा व 400 किलो महुआ लाहन जब्त
16-Nov-2023 3:40 PM
45 लीटर मदिरा व 400 किलो महुआ लाहन जब्त

महासमुंद, 16 नवंबर। आबकारी टीम ने जंगल से अवैध महुआ शराब मात्रा 45 लीटर एवं 400 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध जुर्म दर्ज किया। कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी मोहित कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में मंगलवार को आबकारी टीम द्वारा आबकारी वृत्त बसना अंतर्गत ग्राम चेरूडिपा थाना बसना के जंगल से अवैध महुआ शराब मात्रा 45 लीटर एवं 400 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण कायम किया गया। 

कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी आबकारी मंडल प्रभारी उत्तम बुद्ध भारद्वाज के मार्गदर्शन एवं आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बसना नितेश सिंह बैंस के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान नगर सैनिक मुकेश प्रधान उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट