महासमुन्द

चुनावी शोर थमा, 17 नवंबर की आधी रात्रि तक धारा 144 लागू
16-Nov-2023 2:50 PM
चुनावी शोर थमा, 17 नवंबर की  आधी रात्रि तक धारा 144 लागू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 नवंबर।
विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे प्रचार का शोर बुधवार शाम को थम गया। आज से कल 17 नवंबर की आधी रात्रि तक जिले में धारा 144 लागू है। यह प्रतिबंध विद्यालयों, रेलवे स्टेशन, बस स्टाप, सरकारी और अद्र्धसरकारी कार्यालय पर लागू नहीं होंगे। कोई भी व्यक्ति, वर्ग, समुदाय एवं दल ऐसा कार्य नहीं करेगा जिससे विभिन्न समुदाय की भावना भडक़े। ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों, बीमार बुजुगों के अलावा कोई व्यक्ति लाठी लेकर नहीं चलेगा। किसी भी व्यक्ति, समुदाय, राजनीतिक दलों की ओर से मंदिरों, मस्जिदों, गिरजाघरों, गुरुद्वारों में राजनीतिक भाषण, पोस्टर,संगीत समेत चुनाव प्रचार सामग्री का प्रदर्शन नहीं करेगा। 

साथ ही वाहनों पर या किसी अन्य तरीके से लगे लाउड स्पीकर का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी। मतदान के 48 घंटों के दौरान शराब की दुकानें बंद रहेगी। निर्वाचन क्षेत्र में बाहरी राजनीतिक पदाधिकारियों, बाहरी लोगों के रहने पर पूर्णत: प्रतिबंध होगा। विश्राम गृह में किसी भी व्यक्ति को अंतिम 48 घंटे तक कमरे आवंटित नहीं किए जाएंगे आदि क्रम शामिल है। 

उक्त आदेश के उल्लंघन पर 2 वर्ष तक कारावास तथा जुमाने की धारा लागू होस केगी। इस तरह प्रत्याशी अब शोर-शराबे व सार्वजनिक स्थानों पर चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे। हालांकि घर-घर जाकर वोट के लिए अपील करने का विकल्प उनके पास बचा है। कल आखिरी दिन सभी दलों के प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। कुछ प्रत्याशियों ने रोड शो बाइक रैली भी निकाली। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में 53 प्रत्याशी हैं। विधानसभा चुनाव में जिले के कुल 8 लाख 55 हजार मतदाता शुक्रवार 17 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वाट डालेंगे।

नामांकन प्रक्रिया के बाद ही प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव प्रचार में जुट गए थे। इस दौरान प्रत्याशी जनसभा, नुक्कड़ सभा, रोड शो व प्रचार सामग्री वितरित कर अपना.अपना प्रचार कर रहे थे। आयोग के निर्देश के मुताबिक मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले प्रचार थम गया। आज से चुनाव सामग्री वितरित करने पर भी पाबंदी रहेगी। अब प्रत्याशी केवल घर.घर जाकर अपने लिए वोट मांग सकेंगे। इस दौरान कोई रैली, जनसभा, नुक्कड़ सभा, जुलूस का आयोजन नहीं कर सकेंगे। मतदाता 17 नवंबर को वोट डालेंगे। जिसका परिणाम 3 दिसंबर को घोषित होगा। वोटिंग के लिए सुबह 8 बजे से शाम पांच बजे तक समय तय किया गया है।
 


अन्य पोस्ट