महासमुन्द

जंगल के किनारे दबिश, कच्ची महुआ शराब- लाहन जब्त
15-Nov-2023 3:51 PM
जंगल के किनारे दबिश, कच्ची महुआ शराब- लाहन जब्त

महासमुंद,15 नवंबर। आबकारी विभाग के निर्देशन एवं कलेक्टर प्रभात मलिक के आदेशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी मोहित जायसवाल के मार्गदर्शन में अवैध शराब बनाने और बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इस तारतम्य में सोमवार को आबकारी विभाग वृत्त सरायपाली द्वारा ग्राम कालीदरहा और गेर्रा थाना बलौदा में जंगल के किनारे दबिश देकर मौके पर आसपास तलाशी लेने पर एक ठिकाने में 2 प्लास्टिक पॉलीथिन और बोरी में एवं 2 प्लास्टिक जरिकेन में भरी लगभग 165 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब और 35 प्लास्टिक बोरी में लगभग 1050 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त की गई। 


अन्य पोस्ट