महासमुन्द

निर्भीक मतदान करने का संदेश देते पुलिस का फ्लैग मार्च
15-Nov-2023 3:50 PM
निर्भीक मतदान करने का संदेश देते पुलिस का फ्लैग मार्च

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 नवंबर।
आगामी चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को जिलेभर में पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च कर निर्भीक मतदान करने का संदेश दिया। जिला मुख्यालय सहित ब्लॉक ओर चौकियां में पृथक-पृथक फ्लैग मार्च किया गया। 

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में कल जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा कार्यपालक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में आगामी मतदान को देखते हुए तथा शांति एवं कानून व्यवस्था की दृष्टि से महासमुंद शहर की प्रमुख सडक़ों एवं गलियों में फ्लैग मार्च निकाला गया। 

महासमुंद शहर में फ्लैग मार्च का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे ने किया। जिनके साथ एसडीओपी महासमुंद मंजूलता बाज डीएसपी अजाक अजय शंकर त्रिपाठी, डीएसपी ट्रैफिक घनेन्द्र झध्रुव, रक्षित निरीक्षक दीप्ति गुमास्ता, थाना प्रभारी कोतवाली नरेंद्र राठौड़ तथा अर्धसैनिक बल के अधिकारी व जवान व नगर सेना के लगभग 200 अधिकारी एवं जवान सम्मिलित हुए। 

कोतवाली महासमुंद के अतिरिक्त सरायपाली, बसना, पिथौरा, बागबाहरा, सांकरा, सिंघोड़ा, कोमाखान, खल्लारी, तुमगांव, पटेवा व तेंदुकोना सहित जिले के समस्त थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें संबंधित थानों के जिला पुलिस बल के अधिकारी तथा अर्धसैनिक बलों के अधिकारी व जवान सम्मिलित हुए।

 


अन्य पोस्ट