महासमुन्द

1001 दीये जलाकर शत प्रतिशत मतदान की अपील
14-Nov-2023 3:54 PM
1001 दीये जलाकर शत प्रतिशत मतदान की अपील

महासमुंद,14 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर महासमुंद प्रभात मलिक के आदेशानुसार रिटर्निंग ऑफिसर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ओंकारेश्वर सिंह के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 में विधानसभा सरायपाली के मतदाताओं को जागरूक करने स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में दीप पर्व के अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सरायपाली में 1001 दीया जलाकर शत प्रतिशत मतदान हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें स्वीप सौ प्रतिशत मतदान के शब्दों को दीपक जलाकर उभारा गया। इस आयोजन में कार्यालय बीईओ के परिसर को रंगोली और दीयों से सजाया गया।

सरायपाली बीईओ प्रकाशचंद्र मांझी के नेतृत्व एवं बीआरसीसी सतीश स्वरूप पटेल के मार्गदर्शन में संदेश युक्त स्ट्रक्चर का निर्माण शैलेन्द्र कुमार नायक, व्याख्याता केना एवं सहयोगी संकुल समन्वयक लालभूषण पाढ़ी, ऋषि प्रधान, किशोर पटेल, भोलानाथ नायक, सुशील चौधरी, राजेश पटेल, सचिव स्काउट विभाग हेमंत चौधरी, धर्मेन्द्रनाथ राणा, अजय आर्य, चक्रधर डड़सेना, दयानंद चौधरी आदि ने किया। 

इसमें कार्यालय के कर्मचारी जवाहर लहरे एवं सत्यनारायण शर्मा की सक्रिय सहभागिता रही। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी योगेश साहू, दुर्वादल दीप ने दी है। 

 


अन्य पोस्ट