महासमुन्द

जनरल आब्जर्वर ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
14-Nov-2023 3:53 PM
जनरल आब्जर्वर ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 नवंबर।
कल सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त जनरल आब्जर्वर सामान्य प्रेक्षक जफर मलिक ने बसना विधानसभा क्षेत्र का निरीक्षण किया। इनमें मतदान केन्द्र कन्याशाला भवन पिथौरा, कनिष्ट बुनियादी शाला पिथौरा, मिडिल स्कूल पिथौरा, शासकीय रंजित कृषि उच्चतर माध्यमिक शाला पिथौरा, शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम अर्जुनी, शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम राजाडेरा, शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम खुशरूपाली का निरीक्षण शामिल हैं।

इस दौरान उन्होंने मतदाताओं के आवागमन सुव्यवस्थित करने हेतु निर्देश दिये। उपस्थित नायाब तहसीलदार पिथौरा बसना को आने वाले दिव्यांग मतदाता के लिए रैम्प बनाने एवं व्हील चेयर रखने का निर्देश दिया गया।

भ्रमण के दौरान लाइजनिंग आफिसर अनिल भास्करन. उप वनमण्डलाधिकारी सरायपाली,  नायब तहसीलदार पिथौरा प्रकृति सिंग, एबीईओ द्ववारका पटेल, क्षेत्र के पटवारी, बीएलओ आदि मौजूद थे।


अन्य पोस्ट