महासमुन्द

गौरा-गौरी की ब्याह में बाराती बने लोग
14-Nov-2023 3:48 PM
गौरा-गौरी की ब्याह में बाराती बने लोग

बाजे-गाजे की संगत में गौरा धुन पर खूब थिरके

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 14 नवंबर।
आज रात भर शहर के कुर्मी पारा, महामाया पारा, क्लब पारा समेत मुहल्लों में गौरा गौरी पर्व की धूम रही। 
गौरा गौरी ब्याह की शुरुआत नरक चौदस की रात में फूल कुचरने के बाद से हुई। दूसरे दिन सुबह मोहल्लेवासी बाजे-गाजे के साथ समूह में खेत या पवित्र स्थान से मिट्टी लेने गए। मिट्टी लाने के बाद बाद पूजा स्थल में गौरा अर्थात भगवान शंकर व पार्वती गौरी के साथ नंदी, भीमसेन आदि की आकर्षक प्रतिमाएं बनाई गई। रात में दोनों प्रतिमाओं के साथ भगवान शंकर व पार्वती के विवाह की रस्में निभाई गई। इस दौरान शिव की बारात भी निकाली गई। जिसमें बाराती बने लोग बाजे-गाजे के साथ गौरा धुन पर खूब थिरके।

नगर की प्राचीन परंपरा के अनुसार गौरा-गौरी उत्सव के दौरान हर समितियों ने आज सुबह से शोभायात्रा निकालना शुरू किया। 
यह शोभायात्रा शरह की गलियों, चौक चौराहों से होते हुए महामाया तालाब पहुंची। परंपरानुसार शहर के लोगों ने अपने अपने घरों के सामने चौक बनाकर गौरा-गौरी की पूजा आरती की।


अन्य पोस्ट