महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 नवंबर। समलेश्वरी बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरायपाली के बच्चों ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने तथा 100 प्रतिशत वोट देने हेतु मानव श्रृंखला बनाया।
विद्यालय के व्यवस्थापक एवं सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर के सह सचिव सरिता साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस मानव श्रृंखला में विद्यालय में अध्ययनरत समस्त बच्चों ने बहनों ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लेकर मतदाताओं को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य त्रिलोचन कर, प्राचार्य कामता प्रसाद साहू, प्रधानाचार्य रमेश प्रधान, आचार्य श्रीधर सतपथी, गोवर्धन प्रधान, अमृत मिश्रा,अरुण साहू, फकीर यादव, राकेश नायक,रोहित साहू,अक्षय कुम्हार, उत्तम बारीक, घनश्याम पटेल, शांति सलूजा, पद्मावती गोस्वामी, सुनीता पण्डा, प्रतिभा मिश्रा, किरण महापात्र, कुसुम लता पटेल, पूर्णिमा साहू भावना शर्मा, प्रियंका श्रीवास, शिखा गोस्वामी आदि उपस्थित रहे ।