महासमुन्द
महासमुंद, 11 नवंबर। शुक्रवार को जिला जेल में तनाव प्रबंधन पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें 121 बंदियों को बारी-बारी से बुलाकर मनो सामाजिक परामर्श दिया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आयोजित इस राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत में डॉ. पी. कुदेशिया सीएमएचओ महासमुंद, डा. बी.माहेश्वरी संचालक सह अस्पताल अधीक्षक, नीलू घृतलहरे डीपीएम, डॉ. छत्रपाल चन्द्राकर नोडल अधिकारी के समन्वय से जेल अधीक्षक उमेश पटेल व स्टाफ उपस्थित थे।
इस दौरान बंदियों के बीच कार्य स्थल पर होने वाले तनाव के बारे में पूछा गया एवं बंदियों को उनके दैनिक जीवन में योग साधना से जुडऩे की हेतु सलाह दी गई। कहा गया कि आपसी सामंजस्य स्थापित करें। अपनी योग्यता को निखारें। ब्रिथिंग एक्सरसाइज करें। संगीत सुनें। पत्र पत्रिका से जुड़े रहें। किसी भी हालत में नशापान से दूर रहें।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय स्पर्श क्लिनिक महासमुंद से रामगोपाल खुंटे मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता, जाग्रति साहू स्टाफ नर्स उपस्थित रहे।