महासमुन्द
बेकाबू होकर बाइक से गिरा, मौत
11-Nov-2023 2:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 11 नवंबर। ग्राम चोरभ_ी में मोटर सायकल चालक अपनी बाइक को तेज रफ्तार चलाते हुए अनियंत्रित होकर गिर गया। शासकीय अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 16 अक्टूबर रात की है। विष्णुलाल साव पिता भरत लाल साव 54 वर्ष ग्राम चोरभ_ी थाना बसना निवासी है। वह अपनी बाइक स्वयं चला रहा था। अचानक बाइक अनियंत्रित हुई और वह बाइक समेत गिर गया। किसी तरह घायल अवस्था में उसे शासकीय अस्पताल बसना ले जाकर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना संबंधी सूचना अस्पताल का वॉचमेन बिरसिंह ने बसना थाने में दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने भादवि की धारा 304 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे