महासमुन्द

भाजपा ने 15 वर्ष तक छत्तीसगढ़ को ठगा-भूपेश
10-Nov-2023 7:41 PM
भाजपा ने 15 वर्ष तक छत्तीसगढ़ को ठगा-भूपेश

कांग्रेस प्रत्याशी राजा देवेन्द्र बहादुर के पक्ष में लोगों से वोट की अपील

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 10 नवंबर। बसना के स्वामी आत्मानंद खेल मैदान में आयोजित समारोह को संबोधित करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे थे। दूसरे के चरण के लिए चुनाव प्रचार में यहां कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र बहादुर सिंह के समर्थन में उन्होंने कहा कि अब आप जनता की पारी है। सभी को सावधान रहते हुए वोट कटवा और रंग बदलकर लालच और प्रलोभन देने वाले को दरकिनार कर कांग्रेस के प्रत्याशी देवेन्द्र बहादुर को अपना आशीर्वाद दें।

इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री मोहन मरकाम, युवक कांग्रेस के महामंत्री कोको पाढ़ी, मंजीत सिंह सलूजा, तौकीर दानी, इस्तियाक खेरानी, तनवीर सईद, विजय साह,ू रवि कश्यप, सत्यभामा नाग, रुकमणी पटेल, मंदाकिनी साहू, खालिद दानी, सीडी बघेल सहित कांग्रेस के सभी मोर्चा के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने 15 साल के कार्यकाल में किसानों, महिलाओं, आदिवासियों सहित छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने का कार्य किया है। लेकिन काका अभी जिंदा है, किस बात की चिंता है कहते हुए उन्होंने कहा कि पिछले बार की तरह इस बार भी किसानों का कर्ज माफ  होगा। इस बार 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी। उन्होंने कहा कि बढिय़ा दाम पर धान की खरीदी करने वाला भारत का पहला राज्य छत्तीसगढ़ होगा है। केजी से पीजी तक की पढ़ाई मुफ्त मिलेगी। भाजपाई नेता भी सारी गारंटी दे रहे हैं। लेकिन वे पूरा करने वाले नहीं हैं। हमारी सरकार ने जो कहा वह पूरा किया है। इस बार भी जो कह रहे हैं पूरा करेंगे। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जरसी गाय की बात कही थी लेकिन कुछ नहीं मिला।

समारोह के दौरान पिथौरा के कोलता समाज के 300 युवाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। डॉ. हरेकृष्ण प्रधान, अजय साहू, सरविंद प्रधान और राजेश बारिक के नेतृत्व में बसना, सांकरा और पिथौरा के जगन्नाथ साहू, राजेश बारीक, नरोत्तम मिश्रा, महेश प्रधान, सुधीर प्रधान, तरुण कुमार साहू बड़े टेमरी सहित 300 से ज्यादा कोलता समाज के युवाओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री मोहन मरकाम और बसना विधायक देवेन्द्र बहादुर के समक्ष पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया।

इस दौरान उन्होंने युवाओं को गमछा पहनाकर पार्टी में स्वगात किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की घोषणा है कि किसानों के 20 क्विंटल धान खरीदी होगी। किसाानें को एक क्ंिवटल का दाम 3 हजार 200 रुपए मिलेंगे। ये पैसे किसानों की जरूरत के जाएंगे। हम किसानों, गरीबो के सम्मान में राजीव गांधी न्याय योजना कीरासि बढ़ाकर 10 हजार कर दी है। बेरोजगारों को 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता, 500 रुपए सिलेंडर गैस में छूट की घोषणा की है और सभी घोषणाओं को पूरा करेंगे।


अन्य पोस्ट