महासमुन्द

4 लाख नगदी रकम ले जाते 3 गिरफ्तार
10-Nov-2023 2:32 PM
4 लाख नगदी रकम  ले जाते 3 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 नवंबर।
आचार संहिता के दौरान नगदी रकम ले जाते 3 युवकों को महासमुंद पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों से 4 लाख रुपए  नगदी रकम जप्त किया गया है। आम निर्वाचन 2023 में शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह की टीम सरहदी क्षेत्रों के साथ-साथ जिलें के भिन्न-भिन्न विधानसभाओं में निगरानी हेतु टीम बनाई गई है जो अवैध मादर्थ पदार्थ तस्करी, नगदी परिवहन एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जिसके तहत थाना महासमुंद एवं सायबर सेल की टीम 8 नवंबर को नदी मोड़ घोड़ारी में संदिग्घ वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेंकिंग दौरान एक वाहन ओडि़शा की ओर से आते दिखा। उक्त वाहन को रोका गया। वाहन में 03 व्यक्ति बैठे मिले। इनमें अभिलाष पटनायक उम्र 36 वर्ष, वैभव पटनायक उम्र 26 साल, सम्बित साहू उम्र 30 वर्ष साकिन सभी नुवापड़ा शामिल हैं। 

पूछताछ के बाद वाहन की चेकिंग की गई तो वाहन में नगदी रकम 4 लाख रुपए मिले। जिसके संबंध में पूछताछ कर भारी मात्रा में नगदी रकम रखने व परिवहन करने का दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया। तीनों युवकों के पास कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिले। बड़ी तादात में नगदी रकम परिवहन पर उन्हें अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली महासमुंद को सुपुर्द किया गया। सम्पूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महासमुंद मंजूलता बाज के निर्देशन में थाना महासमुंद एवं सायबर सेल टीम द्वारा की गई।
 


अन्य पोस्ट