महासमुन्द

मानव श्रृंखला बना शत प्रतिशत मतदान के लिए किया जागरूक
09-Nov-2023 2:21 PM
मानव श्रृंखला बना शत प्रतिशत मतदान के लिए किया जागरूक

सेजेस तुमगांव में जागरूकता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 9 नवंबर। आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया।

स्वामी आत्मानंद तुमगांव जिला महासमुंद में विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र 42 में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्रों ने मानव श्रृंखला के रूप में 100 प्रतिशत मतदान 42 बनाया।

जिसके दिशानिर्देश के लिए स्कूल के प्राचार्य लंकेश कुरील, श्री दीवान, सिद्धांत गायगौरे, सुरेश यादव, सागर झा, सत्यम पाण्डेय, नवीन दास, तरुण सिन्हा, लक्ष्मी नारायण साहू, लोकेश साहू, सजल चंद्राकर,डोलेश होता, मधुरिमा शर्मा, बरखा शर्मा, भारती भार्गव, वेनिका लकड़ा, रेणुका साहू, सोनाली साहू, प्रगति साहू, मोनिका यादव, लिली मजखंड, नलिनी ध्रुव, रूपाली गुप्ता तथा समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट