महासमुन्द

प्रत्याशियों के लिए व्यय लेखा का निरीक्षण कराने तिथि निर्धारित
08-Nov-2023 9:00 PM
प्रत्याशियों के लिए व्यय लेखा का निरीक्षण कराने तिथि निर्धारित

महासमुंद, 8 नवंबर। विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु विधानसभा क्षेत्र 42 महासमुंद अंतर्गत चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय का निरीक्षण के लिए रिटर्निंग अधिकारी द्वारा समय सारणी निर्धारित किया गया है। रिटर्निंग अधिकारी उमेश साहू द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि व्यय लेखा निरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत प्रथम जांच 7 नवम्बर को किया गया है।   इन निर्धारित तिथियों में प्रथम पाली में प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक उम्मीदवार योगेश्वर राजू सिन्हा भारतीय जनता पार्टी,  अशोक सिदार छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी, चंद्रप्रकाश ढीढी सर्व आदि दल, डेजीरानी नेताम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, पंकज साहू स्वाभिमान पार्टी, रंजीत चंद्राकर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, रामशरण टण्डन पिछड़ा समाज पार्टी यू, हर्मेन्द्र कुमार जांगड़े निर्दलीय, योगेश कुमार ठाकुर निर्दलीय एवं जय कोसरिया निर्दलीय को व्यय लेखा जांच हेतु उपस्थित होने कहा गया है।

  इसी तरह दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक उम्मीदवार डा. रश्मि चंद्राकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, भुनेश्वरी सतनामी जनता कांग्रेस, संजय कुमार यादव आम आदमी पार्टी,अशवंत कुमार साहू जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे, चंचलवाणी राष्ट्रीय जनसभा पार्टी, गणेश राम ध्रुव निर्दलीय, बृजलाल ठाकुर निर्दलीय, गंगुराम ठाकुर निर्दलीय, जागेश्वर चंद्राकर निर्दलीय एवं किरण धृतलहरे निर्दलीय को व्यय लेखा जांच हेतु उपस्थित होने कहा गया है।

उम्मीदवारों को अपना व्यय लेखा निरीक्षण कराने हेतु स्वयं अथवा अपने निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से व्यय लेखा रजिस्टर मय समस्त दस्तावेज, बिल व्हाउचर्स के साथ जांच हेतु उपस्थित होने कहा गया है। निर्धारित तिथि में लेखा निरीक्षण पूर्ण न होने की स्थिति में अगले कार्य दिवस में उपस्थित होकर पूर्ण करावें।


अन्य पोस्ट