महासमुन्द

कन्या कॉलेज मचेवा में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम
08-Nov-2023 3:27 PM
कन्या कॉलेज मचेवा में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 नवंबर।
शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय मचेवा महासमुंद में यूनिसेफ , राष्ट्रीय सेवा योजना एवम यूथ रेडक्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आहुत हुआ। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता एवम चार्ट में मतदान नारा के साथ लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया गया। 

यूनिसेफ  के जिला सलाहकार ऋषभ तिवारी ने बताया कि इस महापर्व में स्वयंसेवियों की भूमिका लोगों को मतदान हेतु जागरूक करने में बहुत अहमियत रखता है। स्वयं एवम अपने साथ साथ घर परिवार और आस पास के लोगों को मतदान हेतु जागरूक कर हम लोकतंत्र को सुदृढ़ बना सकते हैं। शत प्रतिशत मतदान हेतु सबको मिलकर जागरूक करने की आवश्यकता है।

इस कार्यक्रम में यूनिसेफ  से जिला सलाहकार ऋषभ तिवारी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शील भद्र कुमार, डॉ. सरस्वती वर्मा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी, इकाई डॉक्टर श्वेतलाना नागल यूथ रेड क्रॉस कार्यक्रम अधिकारी, ओंकार साहू, प्रेरणा कापसे, तेसर साहू, उमा साहू, मुस्कान साहू उपस्थित रहे।

प्रथम पुरस्कार बीएससी से कुमारी नेहा प्रियंका यशोदा पूजा एवं संगीता के ग्रुप ने हासिल किया। द्वितीय पुरस्कार एम ए समाज विज्ञान की छात्रा ईशा सविता तेजस्वी एवं तृतीय पुरस्कार बीकॉम से मोनिका प्रिया साधन गायत्री तारिणी हेमा एवं स्वाति के ग्रुप ने हासिल किया।

इस कार्यक्रम के सुचारू संचालन में वी द पीपल, निदान संस्था से कुबेर यदु, यूथ रेड क्रॉस व राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष योगदान रहा। उपरोक्त जानकारी खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी सह मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे ने दी।


अन्य पोस्ट