महासमुन्द
सामान्य प्रेक्षक संग जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया कमिशनिंग कार्य का निरीक्षण
08-Nov-2023 3:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 8 नवंबर। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले के खल्लारी और बसना विधानसभा के लिए उपयोग होने वाले ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन का कमिशनिंग कार्य मंगलवार को मंडी परिसर पिटियाझर में किया गया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और संबंधित विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारियों की मौजूदगी में कमिशनिंग कार्य किया गया।
कमिशनिंग कार्य के दौरान सामान्य प्रेक्षक विवेक एल.भीमनवार एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम परिसर का भी अवलोकन किया और किए जा रहे कार्यों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। कमिशनिंग के लिए प्रति विधानसभा वार 20-20 पर्यवेक्षक और 40-40 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक श्री भीमनवार ने अपने समक्ष मॉक पोल भी करवाया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे