महासमुन्द

जहर सेवन से युवक की मौत
08-Nov-2023 3:06 PM
जहर सेवन से  युवक की मौत

महासमुंद, 8 नवंबर। बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुनगासेर में अज्ञात कारण से युवक ने जहर सेवन कर लिया। शासकीय अस्पताल बागबाहरा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय होमेश्वर चंद्राकर पिता भरत लाल ने 6 नवंबर को जहर सेवन कर लिया था। उपचार के लिए बागबाहरा लाया गया। जहां के शासकीय अस्पताल में मौत हो गई। घटना की सूचना राजेश कुमार पिता गणेश शासकीय अस्पताल के स्वीपर ने थाने में दी। जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट