महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 नवंबर। सरायपाली क्षेत्र में 108,102 कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं होने से वे काफी नाराज हैं।
उनका कहना है कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में संजीवनी 108,102 के कर्मचारियों के संविलियन करने व पदस्थापना करने की बात रखी है, जो प्रदेश के आपातकालीन कर्मचारियों के प्रति खुला अन्याय है। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उक्त बातें कहते हुए संजीवनी 108,102 कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष भुपेन्द्र नायक व जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि संघ के द्वारा सन् 2018 आंदोलन किया गया था। जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उन्हें समर्थन देने के लिए पहुंचे थे और सरकार बनने पर 15 दिनों के पश्चात नियमित करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब उनकी सरकार को पांच साल पूरे हो चुके हैं तथा चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है। अब तक जितने भी कर्मचारी हैं, उनकी न तो नियुक्ति हुई है और न ही उनको नियमित किया गया है। इन कर्मचारियों ने सरकार को पुन: वादा याद दिलाने के लिए 20 सितंबर से 9 अक्टूबर तक हड़ताल भी किया था। सीएम से मुलाकात भी की परंतु केवल आश्वासन ही मिला। अभी तक उनकी समस्याओं के निराकरण नहीं किया गया है।