महासमुन्द

640 बोरा सीमेंट समेत ट्रक बरामद
06-Nov-2023 4:39 PM
640 बोरा सीमेंट समेत ट्रक बरामद

महासमुंद,6 नवंबर। अंतर जिला चेक पोस्ट किशनपुर में कल एक ट्रक को 640 बोरा सीमेंट के साथ जब्त किया गया है। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत बनाए गए अंतर जिला चेक पोस्ट किशनपुर विखं पिथौरा में कल बलौदाबाजार से पिथौरा मार्ग से इमामी सीमेंट से भरा हुआ ट्रक 11 बजे किशनपुर चेकपोस्ट पर पकड़ा गया है। पकड़े गए ट्रक के ड्राइवर ने पूछताछ में अपना नाम परशुराम पटेल बलौदाबाजार निवासी बताया है। ट्रक बरमकेला निवासी शुभम अग्रवाल बताया जा रहा है।

 ट्रक से उक्त सीमेंट को पिथौरा में किसके पास ले जाया जा रहा था इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। इस कार्रवाई में चेकपोस्ट प्रभारी बृजेश तुरकाते, सहायक प्रभारी पुनीत सिन्हा, प्रभारी गौतम चौहान, हरिशचंद्र नाग कोटवार का योगदान रहा।


अन्य पोस्ट