महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 नवंबर। वन विभाग ने जोरातराई में एक घर से 1 लाख कीमती सागौन-साजा लट्टा-चिरान बरामद किया है। जब्त वनोपज का बाजार मूल्य लगभग एक लाख रुपए है।
मुखबिर की सूचना पर ग्राम जोरातराई निवासी ईश्वर वल्द बाबूलाल निषाद 35 वर्ष के घर एवं बाड़ी पर सर्च वारंट के माध्यम से महासमुंद वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा दबिश देकर सर्च की कार्रवाई की गई। इस सर्च की कार्रवाई में ईश्वर निषाद के घर में सागौन ल_ा 17 नग, 1.069 घन मीटर, सागौन चिरान 24 नग 0.181 घन मीटर, साजा चिरान 34 नग 0.034 घनमीटर जप्त करते हुए पीओआर क्रमांक 14357, 22 दिनांक 03 नवंबर पंजीबद्ध किया गया।
जब्त वनोपज का बाजार मूल्य लगभग एक लाख रुपए है। यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी महासमुंद पंकज राजपूत भावसे के मार्गदर्शन एवं अब्दुल वाहिद खान उप वनमंडलाधिकारी के कुशल निर्देशन में परिक्षेत्राधिकारी महासमुंद तोषराम सिन्हा के नेतृत्व में परिक्षेत्र सहायक लखिया माण्डले, सीएफ ओ जगतुराम ठाकुर, सीएफ ओ मुन्नालाल त्रिपाठी, सीएफ ओ एवं बीएफ ओ बाजन सिंह डड़सेना, देवकुमार ध्रुव, उपेन्द्र सिदार, रूपा चतुर्वेदी, चम्पेश्वर साहू दिलीप यादव एवं पुलिस विभाग के आरक्षक के द्वारा की गई। उल्लेखनीय है कि महासमुंद वन परिक्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा वन क्षेत्रों में अवैध कटाई के रोकथाम हेतु लगातार गश्त, जब्ती एवं सर्च की कार्रवाई लगातार जारी है।