महासमुन्द

तीन माह से युवक लापता
06-Nov-2023 3:56 PM
तीन माह से युवक लापता

महासमुंद,6नवंबर। महासमुंद कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम कसेकेरा निवासी 43 वर्ष जागेश्वर पिता नर्थन मतवार ठाकुर तीन माह से लापता है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लापता युवक जागेश्वर 9 अगस्त 23 से घर में किसी को बताये बिना कहीं चला गया है। जो आज तक वापस घर नहीं आया है। प्रार्थी भुनेश्वर ठाकुर ने कोमाखान थाने में इसकी रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने रिपोर्ट अनुरूप इस मामले में गुम इंसान कायम कर कार्रवाई विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट