महासमुन्द
ट्रक ने कार को मारी ठोकर, कार क्षतिग्रस्त
06-Nov-2023 3:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 6 नवंबर। एनएच 53 गोपालपुर चौक में ट्रक की ठोकर से कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की रिपोर्ट गोरख पिता दिलीप अग्रवाल 34 वर्ष ग्राम शांति कुंज रोड़ संबलपुर ओडि़शा निवासी ने दर्ज करायी है। जिसके आधार पर पुलिस ने बताया कि उक्त घटना 3 नवम्बर की है। आरोपी ट्रक क्रंण् एचआर 55 वाये 2738 के चालक ने कार को ठोक दिया। पश्चात चालक ने प्रार्थी के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ भादवि की धारा 294, 379,506 एवं 185 एमव्ही एक्ट के तहत अपराध कायम कर कार्रवाई विवेचना में ले लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे