महासमुन्द
देशी अंग्रेजी शराब बरामद
06-Nov-2023 3:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,6नवंबर। तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम खैरझिटी समोदा रोड पर अधेड़ से पुलिस ने 72 सौ एमएल देशी अंग्रेजी शराब बरामद की है।
पुलिस के बताये अनुसार आरोपी घनश्याम टंडन 55 वर्ष ग्राम खैरझिटी निवासी से देशी अंग्रेजी शराब के साथ मोटर सायकल टीव्हीएस एक्सल भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। सहायक उप निरीक्षक दिलीप चौहान की सूचना पर थाने में अधेड़ के खिलाफ आबकारी एक्ट 34-2 के तहत अपराध कायम किया है।
पकड़ी गई शराब की कीमत 35 सौ 60 रुपए बताई गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे