महासमुन्द

मास्टर ट्रेनर ने दी मतदान प्रक्रिया की जानकारी
05-Nov-2023 3:38 PM
मास्टर ट्रेनर ने दी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

महासमुंद, 5 नवंबर। विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए गठित मतदान दलों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 6 नवंबर से प्रारंभ होने वाला है। जिसमें  प्रशिक्षण देने वाले मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक की उपस्थिति में जिला मुख्यालय में आयोजित  किया गया। 

प्रशिक्षण में जिला मास्टर ट्रेनर तोषण गिरि गोस्वामी ने मतदान प्रक्रिया की बारीक से बारीक और महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी देते हुए माकपोल करने, माकपोल के पश्चात सीआरसी करने और वास्तविक मतदान के लिए मशीन को तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी।

इसके अलावा उन्होंने पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2 और 3 के कार्यों तथा मतपत्र लेखा प्रारूप 17 सी और पीठासीन अधिकारी की डायरी तैयार करने की जानकारी दी। प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी नंदकिशोर सिन्हा, मास्टर ट्रेनर संजय मांझी, जी आर सिन्हा,  हेमेंद्र आचार्य, आशीष देवांगन आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट