महासमुन्द

शराब समेत एक गिरफ्तार
05-Nov-2023 3:25 PM
शराब समेत एक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 5 नवंबर। पुलिस ने खैरझिटी के पास घेराबंदी कर अवैध शराब परिवहन करते आरोपी को पकड़ा।  वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में कल तुमगांव पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खैरझिटी के पास घेराबंदी कर अवैध शराब परिवहन करते आरोपी घनश्याम टंडन (55 वर्ष) खैरझिटी को पकड़ा। आरोपी के पास से  बिक्री हेतु परिवहन किया जा रहा कुल 7.20 लीटर अवैध शराब एवम् परिवहन में प्रयुक्त दोपहिया वाहन जब्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 194-23 धारा 34-2 आबकारी अधिनियम तहत पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया।


अन्य पोस्ट