महासमुन्द
23 हजार नगदी, 8 मोबाइल, 6 बाइक बरामद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 नवंबर। बिरकोनी के तालाब के पार में जुआ खेलते 13 जुआरियों को महासमुंद पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई में जुआरियों के पास से नगदी रकम 23 हजार रुपए, 8 मोबाइल, 6 मोटर सायकल, कुल 3 लाख 23 हजार 910 रुपए बरामद हुए हैं।
महासमुंद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग ग्राम बिरकोनी बड़ा तालाब के पार में ताश के 52 पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना तस्दीक पर थाना महासमुंद एवं सायबर सेल महासमुंद की संयुक्त टीम गवाहों को साथ लेकर मुखबिर के बताये स्थान रक पहुंची और 13 जुआरियों को पकड़ा। जुआरियों में तेजराम निषाद उम्र 25 वर्ष निवासी बिरकोनी, दुष्यंत निषाद उम्र 26 वर्ष साकिन बिरकोनी, वेदलाल साहू उम्र 31 वर्ष वार्ड नं 30 श्रीराम कालोनी महासमुंद, टेक राम साहू उम्र 21 वर्ष ग्राम निसदा थाना आरंग, विनोद साहू उम्र 37 वर्ष निसदा, चन्दन कन्नौजे उम्र 31 वर्ष ग्राम निसदा, नरसिंग यादव उम्र 40 वर्ष ग्राम बिरकोनी, देवनाथ साहू उम्र 42 वर्ष ग्राम बिरकोनी, शिव प्रसाद यादव 39 वर्ष वार्ड नं 24 कुम्हार पारा महासमुंद, गनेशु ऑवडे उम्र 24 वर्ष निवासी तेन्दुवाही, गिरधारी यादव उम्र 26 वर्ष ग्राम चिखली, अमर कुमार पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी कुम्हारपारा नयापारावण भांठा महासमुंद, नरेन्द्र चन्द्राकर उम्र 36 वर्ष साकिन ग्राम बिरकोनी शामिल हंै। आरोपियों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में अपराध धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की संशोधित धारा 3-2 के तहत् कार्रवाई की गई है।