महासमुन्द
महासमुंद, 4 नवंबर। पुलिस ने कल जगदीशपुर ओवर ब्रिज पर वाहनों की जांच के दौरान 4 लाख 96 हजार 5 सौ रुपए नगद ले जाते क्रेटा कार में सवार एक व्यक्ति से पूछताछ में लिया है।
बसना थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने बताया कि विस चुनाव घोषणा के बाद निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता व धारा 144 लागू कर दिया गया है। चुनाव से पहले अवैध नगदी व मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा अंतरराज्यीय जांच चौकी में नाकाबंदी के दौरान नगर में प्रवेश कर रहे प्रत्येक वाहन की गहनता के साथ जांच भी की जा रही है। इसी दौरान जगदीशपुर ओवरब्रिज पर संदिग्ध वाहन कार क्र. सीजी 04 एनजी 9363 को रोककर जांच की गई।
उक्त वाहन में एक व्यक्ति सवार मिला। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नितेश साहू 37 वर्ष निवासी जीराडबरी थाना बसना बताया। वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के क्लब बॉक्स में रखे 500-500 के 993 नग नोट जुमला 4 लाख 96 हजार 5 सौ रुपए मिले। जब कार में सवार व्यक्ति से नगदी रकम के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने कहा तो वैध दस्तावेज नहीं होना बताया। जिस पर पुलिस ने नगद राशि नगद 4 लाख 96 हजार 5 सौ रुपए एवं घटना में प्रयुक्त वाहन क्रेटा कार कीमती 10 हजार रुपए कुल जुमला कीमती 14 लाख 96 हजार 5 सौ रुपए जब्त कर विवेचना में लिया है।