महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 नवंबर। ओडिशा से महासमुंद होते हुए 15 किलो 100 ग्राम गांजा ले जातेदो युवकों को बसना बस स्टेशन में पुलिस ने पकड़ा है। दोनों ओडिशा निवासी हैं।
जानकारी मिली है कि शहर भ्रमण करने निकली पुलिस की टीम को देख आरोपी भागने की फिराक में थे। पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर दोनों व्यक्ति अपने पास रखे एक पीला सफेद रंग बड़े प्लास्टिक बोरी को दोनों एक साथ पकड़े हुए भाग रहे थे। बस स्टेंड के पीीछे की ओर जाकर घेराबंदी करके पुलिस ने दोनों को पकड़ा। नाम पता पूछने पर अपना नाम राकेश ध्रुव (28) ग्राम चारपाली बरगढ़ ओडिशा तथा गोबिन्दा घीबीला (21) ग्राम चारपाली बरगढ़ ओडि़शा बताया।
दोनों के कब्जे से एक सफेद पीले रंग की बड़ी प्लास्टिक बोरी जिसमें अंग्रेजी में अल्ट्राटेक सिमेन्ट लिखा था, में 15 किलो 100 ग्राम कीमती 7 लाख, 55 हजार, एक मोबाइल कीमती 5 हजार रुपए था।
दोनों के विरुद्ध अपराध धारा 20 ख, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को ज्युडिशियल रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।