महासमुन्द

शहर में आज शाम इन टंकियों से प्रभावित रहेगी जल आपूर्ति
04-Nov-2023 3:48 PM
शहर में आज शाम इन टंकियों से प्रभावित रहेगी जल आपूर्ति

महासमुंद, 4नवंबर। दीपावली त्यौहार मेंटेनेंस के तहत आज शनिवार 4 नवंबर को शहर के अंबेडकर स्कूल नयापारा पानी टंकी, बस स्टैंड पानी टंकी, हाईस्कूल पानी टंकी, पिटियायाझर पानी टंकी और नयापारा अटल आवास पानी टंकीसे शाम को होने वाली जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। महासमुंद सीएमओ टॉमसन रात्रे ने शनिवार को शहर के नागरिकों को जल आपूर्ति में होने वाली असुविधा लिए खेद जताया है।


अन्य पोस्ट