महासमुन्द
आबकारी विभाग ने दबिश देकर जब्त किया 360 लीटर मदिरा, 2700 किलोग्राम महुआ लाहन
02-Nov-2023 3:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 नवंबर। आबकारी विभाग ने दबिश देकर 360 लीटर मदिरा, 2700 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया।
जिला आबकारी अधिकारी मोहित जायसवाल के मार्गदर्शन में 31 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे आबकारी विभाग वृत्त सरायपाली जिला महासमुंद द्वारा ग्राम पलसापाली, थाना बलौदा में जंगल के किनारे दबिश देकर मौके पर आसपास तलाशी ली। यहां 02 ठिकानों में 24 प्लास्टिक पॉलीथिन और बोरी में भरी लगभग 360 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब तथा 54 प्लास्टिक बोरी में लगभग 2700 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया।
आबकारी अधिकारी ने बताया कि अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34क, 34-2 के तहत प्रकरण दर्ज कर किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे