महासमुन्द

बिना अनुमति प्रिंट किए जा रहे राजनीतिक प्रचार सामग्री बरामद
02-Nov-2023 3:17 PM
बिना अनुमति प्रिंट किए जा रहे राजनीतिक प्रचार सामग्री बरामद

बागबाहरा एवं खल्लारी में स्थैतिक निगरानी दल ने दी दबिश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 नवंबर।
खल्लारी विधानसभा अंतर्गत बागबाहरा में उडऩदस्ता टीम ने बिना अनुमति प्रिंट किए जा रहे फ्लैक्स को जब्त किया है।
 रिटर्निंग ऑफिसर सृष्टि चंद्राकर ने बताया कि तहसीलदार लीलाधर कंवर के नेतृत्व में उडऩदस्ता की टीम ने यह कार्रवाई की है। बागबाहरा स्थित रजा प्रिंटर्स द्वारा बिना अनुमति के राजनीतिक प्रचार हेतु फ्लैक्स प्रिंट किया जा रहा था। इस दौरान प्रिंट किए गए आठ रोल जब्त किया गया है।

इसी तरह मां शारदा प्रिंटर्स पिथौरा से भी प्रचार सामग्री जब्त किया गया है। नायब तहसीलदार नीरज कुमार एवं रविन्द्र काले द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें तीन पोस्टर एवं 200 नग विजिटिंग कार्ड जब्त कर कार्रवाई की गई है। 

मालूम हो कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127 क के तहत निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों अथवा राजनैतिक दलों द्वारा कराए जाने वाले पुस्तिका या पोस्टरों के मुद्रण और प्रकाशन संबंध में प्रिंटिंग प्रेस के मेसर्स, स्वामी एवं प्रबंधक को बैठक लेकर जानकारी दी गई है। जिसके तहत कोई भी व्यक्ति ऐसी निर्वाचन पुस्तिका या पोस्टर जिसके मुख्य पृष्ठ पर उसके मुद्रक और प्रकाशक के नाम और पते न हो, मुद्रित या प्रकाशित नहीं करेगा और न ही मुद्रित प्रकाशित कराएगा।


अन्य पोस्ट