महासमुन्द

हाथी सोरिद के जंगल में
02-Nov-2023 3:07 PM
हाथी सोरिद  के जंगल में

महासमुंद, 2 नवंबर। मंगलवार की रात दंतैल हाथी एमई-3 ने गरियाबंद क्षेत्र से जिले में प्रवेश किया था। जो मंगलवार-बुधवार की रात में जिला मुख्यालय महासमुंद के करीब बसे गांव गौरखेड़ा के आसपास विचरण करते देखा गया। इसके बाद बुधवार सुबह यह हाथी देर शाम से महासमुंद सोरिद के जंगल के आसपास पहुंच गया है।
 वन विभाग की टीम दंतैल के ट्रैकिंग में लगी हुई है और आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर रही है। दूसरी ओर 24 हाथियों का दल जिले की सीमा में घूम रहा है।  


अन्य पोस्ट