महासमुन्द
अंतरजिला चेक पोस्ट किशनपुर का निरीक्षण
02-Nov-2023 2:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,2 नवंबर। बसना एवं सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक योगेश कुमार शर्मा फील्ड में लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान सोमवार को अंतरजिला चेक पोस्ट किशनपुर के निरीक्षण के दौरान वाहन वैगन आर क्रमांक सीजी.22ए वाई 3192 से 60 वोटर आईडी कार्ड तथा 21 व्यक्तियों के मूल आधार कार्ड प्राप्त हुआ। वोटर आईडी कार्ड सोनाखान एवं कसडोल तहसील के व्यक्तियों से संबंधित बताया गया है। मौके पर स्थैतिक निगरानी टीम द्वारा अजय महंत पिथौरा से पड़ताल करने पर संतोषप्रद जवाब प्राप्त नहीं हुआ तथा पंचनामा कर वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड बरामद किए गए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे