महासमुन्द

कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन
01-Nov-2023 7:32 PM
कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन

पिथौरा, 1 नवंबर। विधानसभा चुनाव 2023 हेतु  बसना विधानसभा के पिथौरा कार्यालय का उद्घाटन कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र बहादुर सिंह के द्वारा किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

कार्यक्रम में  भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं देवेंद्र बहादुर ने गमछा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर कांग्रेस प्रवेश करवाया। कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से आत्माराम गजेंद्र, आत्माराम डडसेना, भीम विश्वकर्मा, बसंत सिन्हा रामभरोस डडसेना, देवराम डडसेना, रामप्रसाद यादव शेषनारायण यादव है।


अन्य पोस्ट