महासमुन्द

सामान्य प्रेक्षकों की मौजूदगी में राजनीतिक दलों की बैठक, युक्तियुक्तकरण की दी जानकारी
01-Nov-2023 3:07 PM
सामान्य प्रेक्षकों की मौजूदगी में राजनीतिक दलों की बैठक, युक्तियुक्तकरण की दी जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 नवंबर।
मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में कल सामान्य प्रेक्षक विवेक एल भीमनवार, भाप्रसे व जफर मलिक भाप्रसे एवं  पुलिस प्रेक्षक कृष्ण कुमार व्हीके भापुसे की मौजूदगी में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रेक्षकों ने कहा कि राजनीतिक दल अपनी शिकायत एवं समस्याओं के संबंध में सम्पर्क नम्बर पर जानकारी दे सकते हैं। साथ ही न्यू सर्किट हाउस के कक्ष क्रमांक 01 में सुबह 10 से 11 बजे तक मिल सकते हैं। इस दौरान प्रेक्षकों ने कहा कि जिले में शांतिपूर्णए निष्पक्ष मतदान के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। किसी भी तरह की शिकायत होने पर वे सीधे सम्पर्क कर सकते हैं।  

बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने बताया कि महासमुंद जिला अंतर्गत बसना विधानसभा क्षेत्र के तीन मतदान केन्द्र, खल्लारी विधानसभा के दो मतदान केन्द्र तथा महासमुंद के एक मतदान केन्द्र स्थल परिवर्तन किए जाने हेतु और सरायपाली विधानसभा के आठ मतदान केन्द्र एवं महासमुंद विधानसभा के एक मतदान केन्द्र का नाम परिवर्तन के लिए प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को प्रेषित किया  गया था। जिसे आयोग द्वारा सहमति प्रदान की गई है।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी निर्भय साहू, राजनीतिक दल प्रतिनिधि इंडियन नेशनल कांग्रेस,भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं स्वतंत्र प्रतिनिधि मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट