महासमुन्द

सूूची के अंतिम प्रकाशन के बाद जिले में 1601 मतदाता बढ़े, अब 421769 पुरुष, 433714 महिला मतदाता
01-Nov-2023 2:24 PM
सूूची के अंतिम प्रकाशन के बाद जिले में 1601 मतदाता बढ़े, अब 421769 पुरुष, 433714 महिला मतदाता

महिला मतदाताओं की संख्या जिले में पुरुषों से 11945 अधिक 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 नवंबर।
मतदाता सूची के 4 अक्टूबर 2023 को अंतिम प्रकाशन के बाद कल 31 अक्टूबर 2023 तक जिले में 1601 मतदाता बढ़े हैं। अब इसके बाद जिले में किसी भी मतदाता का नामपूरक सूची को भी प्रकाशन के लिए भेज दिया गया है। 26 दिनों में जोड़े गए नए मतदाताओं की पूरक सूची को जोडऩे के बाद जिले में मतदाताओं की कुल संख्या अब 8 लाख, 55 हजरा 503 हो गई है। निर्वाचन शाखा से मिली जानकारी के अनुसार मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 2 अगस्त 2023 को हुआ था। दावा-आपत्तियों के निराकरण और विशेष शिविरों के बाद बीते 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ। तब जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 8 लाख 53 हजार 902 थी। इसमें पुरुषों की 4 लाख 21 हजार 140 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 4 लाख, 32 हजार 742 थी और तृतीय लिंग के मतदाताओं की संख्या 20 थी। 

अब 4 अक्टूबर के बाद से आज तक छूटे हुए मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मतदान पूर्व अंतिम अवसर दिया गया था। 26 दिनों की इस अवधि में जुड़े 1601 नए मतदाताओं की पूरक सूची पहले वाली मतदाता सूची में जोडऩे के लिए भेज दी गई है। पूरक सूची आने के बाद चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। पुरुष मतदाताओं की संख्या में जहां 629 मतदाताओं का इजाफा हुआ है वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 972 बढ़ी है। 

इस वृद्धि के बाद जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या 4 लाख 21 हजार 769 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 4 लाख 33 हजार 714 हो गई है। महिला मतदाता पुरुषों से 11945 अधिक अंतिम प्रकाशन तक जिले में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले 11602 अधिक थी। और अब पूरक सूची में भी महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले 343 ज्यादा है। इस तरह महिला मतदाताओं की संख्या जिले में पुरुषों से 11945 अधिक है। पुरुष मतदाताओं की संख्या जहां 629 है वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 972 तक जा पहुंची है। सर्वाधिक बढ़ोत्तरी सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में 594 हुई है। जबकि जिले में सबसे कम 217 मतदाताओं की वृद्धि खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में हुई है। इसी तरह सेवा मतदाता और पीडब्ल्यूडी मतदाताओं की संख्या में कोई इजाफा नहीं हुआ है। जबकि जिले में 80 प्लस वृद्ध मतदाताओं की संख्या 7578 है।


अन्य पोस्ट