महासमुन्द
महासमुंद, 1 नवंबर। दीपावली त्यौहार के लिए अस्थाई पटाखा दुकानें शहर के स्वामी आत्मनन्द हिन्दी मीडियम स्कूल मैदान में लगाई जाएगी। पटाखा दुकान लगाने के लिए 3 अक्टूबर को पीआईसी की बैठक में निर्णय लिया जा चुका है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे ने बताया कि जिन पटाखा व्यवसायियों का लाइसेंस नवीनीकरण हो गया है, वे पटाखा व्यवसायी अस्थाई पटाखा दुकान लगाने के लिए 10 बाई 10 वर्गफुट आकार की प्रति दुकान प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र, जीवित लायसेंस, आधार कार्ड, चालान कापी आदि 1 एवं 2 नवंबर को शाम 5 बजे तक नगर पालिका के राजस्व विभाग में जमा करा सकते हंै। तीन नवंबर को दोपहर 3 बजे अस्थाई पटाखा दुकानों का आबंटन लाटरी पद्धति से ले आउट में दर्शाए अनुसार किया जाएगा। इस संबंध में नियम शर्तों की अधिक जानकारी नगर पालिका के राजस्व विभाग से प्राप्त की जा सकती है।
श्री रात्रे ने बताया कि नगर पालिका द्वारा अस्थाई पटाखा दुकानों के लिए पेयजल, फायरबिग्रेड, साफ सफाई की सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएगी।