महासमुन्द

अफसर-कर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
01-Nov-2023 2:20 PM
अफसर-कर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 नवंबर।
स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका कार्यालय परिसर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे की उपस्थिति में पालिका के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य अधिकारी तरूण कुमार ठाकुर ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। 

इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे ने सरदार वल्लभभाई पटेल को एकता में जोडऩे वाले लौह पुरुष बताया। इस दौरान नगर पालिका के अनीष ठाकुर, अन्नपूर्णा पाल, सिताराम तेलक, दिलीप चन्द्राकर, गुमान सिंह ध्रुव, ललित चन्द्राकर, नौशाद बक्श, रानू वर्मा, अभिनव दुबे, ममता बग्गा, राखी ठाकुर, प्रेमशीला बघेल, ललित साहू, जयकिशन सोनी, शुभम सोना, जितेन्द्र मोहंती, गजेन्द्र यादव, मुरारी साहू, अरुण चन्द्राकर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट