महासमुन्द
अंतिम दिन 10 नामांकन फार्म खरीदे गए
31-Oct-2023 2:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,31 अक्टूबर। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कल अंतिम दिन सोमवार को कुल 10 नामांकन फार्म खरीदे गए। जिसमें महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से 03, खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से 02, बसना विधानसभा क्षेत्र से 02 व सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से 3 अभ्यर्थी शामिल है। इनमें सदानंद साहू भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, जगदीश सिदार हमर राज पार्टी, सुनील कुमार सोनवानी जनता कांग्रेस,प्रहलाद बरिहा निर्दलीय, नित्यानंद प्रधान लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी शामिल है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में कुल 68 नाम निर्देशन पत्र खरीदे गए हैं। जिसमें महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से 25, खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से 18, बसना विधानसभा क्षेत्र से 15 व सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से 10 अभ्यर्थी शामिल हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे