महासमुन्द
6923 परीक्षार्थियों में से 2783 अनुपस्थित थे
महासमुंद, 30 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा कल रविवार को दो पालियों में सीबीएएस-23 भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। प्रथम पाली में सुबह 10 से 12.15 बजे तक सहायक प्रबंधक, फ ील्ड ऑफिसर, कार्यालय सहायक, सामान्य सहायक, समिति प्रबंधक नवीन संवर्ग एवं द्वितीय पाली में दोपहर 2 से शाम 4.15 बजे तक कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग ट्रेजरी विशेषज्ञ मुख्य लेखापाल,उप प्रबंधक और सहायक प्रबंधक की भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में जिला अंतर्गत प्रथम पाली में 6086 परीक्षार्थियों में से 3786 उपस्थित हुए। तथा 2300 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 837 परीक्षार्थियों में से 354 उपस्थित हुए तथा 483 अनुपस्थित रहे। इस तरह कुल 4140 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 2783 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। परीक्षा देने पहुंचे लोगों ने बताया कि प्रश्न काफी सरल थे। प्रश्न आसान होने से परचा हल करने में परेशानी नहीं हुई। छत्तीसगढ़ी में पूछे गए प्रश्न का जवाब आसान था। वहीं कुछ प्रश्नों ने उलझाया भी। भर्ती परीक्षा के प्रथम पाली के लिए 23,द्वितीय पाली के लिए 3 केंद्र बनाए गए थे।