महासमुन्द
शराब के साथ महिला गिरफ्तार
29-Oct-2023 2:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 29 अक्टूबर। बसना थाना क्षेत्र के गांव तिलकपुर में महिला ने अपनी बाड़ी में अवैध बिक्री के लिए महुआ शराब रखी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेड कार्रवाई कर बाड़ी से 20 लीटर शराब के साथ महिला को पकड़ा है। थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने बताया कि सूचना पर बसना पुलिस टीम ग्राम 4 तिलकपुर में महिला के घर पहुंची। जहां उसकी बाड़ी में रखी शराब 20 लीटर बरामद किया।
पूछताछ में महिला ने अपना नाम बुंदेला बाई कोसरिया (40 वर्ष) ग्राम तिलकपुर निवासी बताया है। बरामद शराब की कीमत एक हजार रुपए है। महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34-2 के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे