महासमुन्द

87086 प्रचार सामग्री हटाये गये
29-Oct-2023 2:48 PM
87086 प्रचार सामग्री हटाये गये

महासमुंद,29 अक्टूबर। राज्य में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होते ही संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत 27 अक्टूबर तक कुल 87086 प्रचार सामग्री हटाया गया है। राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन.2023 के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी होते ही संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत सार्वजनिक और निजी संपत्तियों से वॉल राइटिंग, पोस्टर और बैनर हटाने की कार्रवाई की गई। जिले में इन दोनों तरह की संपत्तियों से 27 अक्टूबर तक कुल 87 हजार 086 प्रचार सामग्रियां हटाई गई हैं। विरूपण अधिनियम के अंतर्गत शासकीय परिसम्पत्ति पर कुल 32084, निजी परिसम्पत्ति पर कुल 55002 निराकृत सामग्री 27 अक्टूबर तक हटाया गया।

अब तक जिला कार्यालय में बनाए कंट्रोल रूम के फोन नम्बर पर एक शिकायत प्राप्त हुई है। जिसका निराकरण कर लिया गया है। वहीं 1950 नम्बर पर फोटो परिचय पत्र से संबंधित 97 शिकायतें प्राप्त हुई हंै। जिसे संबंधित ईआरओ से निराकृत किया गया है। सी.विजिल एप्प के माध्यम से 12 शिकायतें प्राप्त हुई हंै। वहीं ऑफलाइन आवेदन से तीन शिकायतें प्राप्त हुई है।


अन्य पोस्ट