महासमुन्द
प्रायोगिक परीक्षा सोमवार को
29-Oct-2023 2:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद 29 अक्टूबर। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के समस्त बीए प्रथम, द्वितीय एवं बीए तृतीय वर्ष मनोविज्ञान विषय के नियमित एवं अमहाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा 30 अक्टूबर विज्ञान भवन मचेवा के मनोविज्ञान विभाग में प्रात: 10:30 बजे से आयोजित होगी। उक्त परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य है। समस्त परीक्षार्थी प्रायोगिक फाईल एवं एक प्रयोज्य के साथ उक्त दिवस को प्रात: 10:30 बजे तक उपस्थित होना सुनिश्चित करें। प्रायोगिक परीक्षा संबंधी जानकारी के लिए गायत्री चन्द्राकर,अतिथि सहायक प्राध्यापक, मनोविज्ञान से संपर्क कर सकते हंै। प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित होने पर स्वयं छात्र जिम्मेदार होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे