महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 अक्टूबर। ओडिशा से महासमुंद होते गांजे की बड़ी खेप ले जाते उत्तर प्रदेश के एक युवक को हिरासत में लिया गया है। आरोपी से बरामद गांजे कीमत पुलिस ने 8लाख रुपए आंकी है।
मालूम हो कि अवैध गांजा के परिवहन को रोकने के लिये पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह ने सभी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है। उसी के परिपालन में महासमुंद पुलिस चौकसी पर है। महासमुंद जिले के सभी थाना/चौकियों में पुलिस की टीम तैनात हैं पिन पाइन्ट पर सूचना प्राप्त कर परिवहन के रास्तों पर नाकेबंदी की है।
26 अक्टूबर को परसकोल चौक बंसुला में वाहन चेकिंग के दौरान मोटर सायकल बजाज प्लेटिना में एक व्यक्ति ओडिशा की ओर से आया। उसने वाहन के पीछे में एक नीले रंग की प्लास्टिक बोरी रखा हुआ था।
पूछने पर उसने अपने पास रखे बोरी में गांजा होना बताया। आरोपी ने पुलिस को अपना नाम विरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा (55) कीर्ति विहार लोनी थाना लोनी जिला गाजियाबाद (उप्र) बताया है।
आरोपी के कब्जे से जिसके कब्जे से नीले रंग की प्लास्टिक बोरियों में भरी हुई 16 किलो ग्राम कीमती 8लाख रुपए का गांजा, मोटर सायकल कीमती 20 हजार रुपए, एक मोबाइल कीमती पांच हजार रुपए,नगदी रकम 500 रुपए, जुमला कीमती 8लाख 25 हजार 500 रुपए को जब्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध/धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई किया जाकर आरोपी को ज्युडिशयल रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।