महासमुन्द

आम आदमी पार्टी से संजय महासमुंद-नीलम खल्लारी उम्मीदवार
28-Oct-2023 4:02 PM
आम आदमी पार्टी से  संजय महासमुंद-नीलम खल्लारी उम्मीदवार

महासमुंद, 28 अक्टूबर। आम आदमी पार्टी ने अंतत:महासमुंद सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। महासमुंद से पिछले दस सालों से पार्टी के लिए काम कर रहे संजय यादव के नाम शामिल हैं। इस तरह आम आदमी पार्टी ने जिले के सभी चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 

संजय यादव उच्च शिक्षित हैं और पार्टी में आने से पहले वे निजी स्कूल में शिक्षक थे। उनके नाम की घोषणा होते ही आम आदमी पार्टी ने विधानसभा में जीत के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। 

संजय यादव ने अपनी बात रखते हुए ‘छत्तीसगढ़’ से कहा है कि छत्तीसगढ़ में भी दिल्ली की तरह माहौल है। लोग आम आदमी पार्टी को जान चुके हैं। देश के लोगों ने दिल्ली और पंजाब में पार्टी का काम अच्छी तरह देखा और परखा है। लोगों का भरोसा कांग्रेस और भाजपा से उठ गया है। दोनों ही पार्टी देश के मतदाताओं की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चंद्राकर ने बताया कि सरायपाली और बसना सीट पर पार्टी चुनाव नहीं लड़ रही है लेकिन नीलम ध्रुव को खल्लारी से टिकट दी गई है।  
 


अन्य पोस्ट