महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 अक्टूबर। बीते 26 अक्टूबर को अलग-अलग सडक़ हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई। तीनों मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। मामले महासमुंद सिटी कोतवाली, तुमगांव थाना व बसना थाना क्षेत्र का है।
पुलिस से जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जिला अस्पताल खरोरा पास हादसे में लक्ष्मेंद्र सिन्हा पिता लाल सिन्हा उम्र 26 वर्ष निवासी ढय़िारी रायपुर की मौत हो गई। मृतक अज्ञात कार ने ठोकर मार दिया था। उपचार हेतु जिला अस्पताल में किया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस में भूपेंद्र गिरी वार्ड बॉय जिला अस्पताल ने दी। इसी तरह तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कांपा में अज्ञात वाहन की ठोकरसिटी कोतवाली महासमुंद में जिला अस्पताल के कर्मचारी ने मर्ग कायम कराया है कि मृतक नरोत्तम कुमार शर्मा पिता धनंजय उम्र 26 वर्ष निवासी शिवानंद नगर महासमुंद गुढिय़ारी रायपुर से तुमगांव की ओर आ रहा था कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। इससे नरोत्तम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु तुमगाव शासकीय अस्पताल भर्ती किया गया था।
जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शासकीय अस्पताल तुमगांव के के अटेंडर जॉन विक्टर की इस सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
इसी तरह विगत 16 सितंबर को अज्ञात कार की ठोकर से बाबूलाल कुमार पिता धरमू उम्र 44 वर्ष निवासी बरडीह थाना बसना गंभीर रूप से भर्ती घायल हो गया था। जिसे शासकीय अस्पताल बसना में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। अस्पताल में महीने भर इलाज के उपरांत कल उसकी मौत हो गई। घटना सरायपाली थाना क्षेत्र में हुआ था। इसलिए सरायपाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस विवेचना कर रही है।