महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 अक्टूबर। जिले के चारों विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों सराईपाली से सरला कोसरिया, महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, खल्लारी अल्का चन्द्राकर, बसना सम्पत अग्रवाल की नामांकन रैली आज सुबह 11 बजे हाईस्कूल मैदान से शुरु हुई।
चारों भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली के पूर्व हाईस्कूल मैदान में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक आमसभा को सम्बोधित किया।
सुबह 11 बजे वे खैरा हेलीपैड से होते हुए हाइस्कूल मैदान पहुंचे। जहां जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित नागरिकों की उपस्थिति में एक आमसभा आयोजित हुई। आमसभा पश्चात मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा हेलीकॉप्टर से बिलासपुर के लिए रवाना हुए और भाजपा के चारों प्रत्याशी रैली के साथ कलेक्टर कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल करने निकले।



