महासमुन्द

14 अभ्यर्थियों ने खरीदे नाम निर्देशन फार्म, दो ने जमा किया
25-Oct-2023 7:13 PM
 14 अभ्यर्थियों ने खरीदे  नाम निर्देशन फार्म, दो ने जमा किया

महासमुंद, 25 अक्टूबर। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए नाम निर्देशन पत्र लेने एवं जमा करने के दूसरे दिन सोमवार को जिले से कुल 14 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन फ ार्म लिए और दो अभ्यर्थियों ने नामांकन फार्म जमा किए।

विधानसभा क्षेत्र सरायपाली से एक, बसना से 04, खल्लारी से 02 और विधानसभा क्षेत्र महासमुंद से 07 अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन फार्म खरीदा गया है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र सरायपाली.39 से सरला कोसिया भारतीय जनता पार्टी, विधानसभा क्षेत्र बसना.40 से संपत अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी, सुमित सम्पत अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी, रामेश्वर चौहान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, डा,अनामिका पाल छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस, विधानसभा क्षेत्र खल्लारी.41 से द्वारकाधीश यादव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, नीलम ध्रुव आम आदमी पार्टी एवं विधानसभा क्षेत्र महासमुंद.42 से डॉ.रश्मि चंद्राकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, योगेश्वर राजू सिन्हा भारतीय जनता पार्टी, जागेश्वर  जुगनू चंद्राकर निर्दलीय,  चंद्रप्रकाश ढीढी निर्दलीय, रामशरण टंडन डिघारू पिछड़ा समाज पार्टी, अशवंत तुषार साहू निर्दलीय व भोला राम निषाद आम आदमी पार्टी शामिल हंै।

 जारी अधिसूचना अनुसार 30 अक्टूबर तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा सकेंगे तथा 31 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी। वहीं 02 नवंबर को अभ्यर्थी नाम वापस ले पाएंगे।


अन्य पोस्ट